Move to Jagran APP

आवश्यक: भाजपा के स्थापना पर दिवस पर विभिन्न जगहों पर फहराया गया झंडा

अररिया । जिले में विभिन्न जगहों पर भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने झंडा फह

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 09:44 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 09:44 PM (IST)
आवश्यक: भाजपा के स्थापना पर दिवस पर विभिन्न जगहों पर फहराया गया झंडा
आवश्यक: भाजपा के स्थापना पर दिवस पर विभिन्न जगहों पर फहराया गया झंडा

अररिया । जिले में विभिन्न जगहों पर भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया। वहीं अररिया आरएस में पार्टी के अररिया नगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, रामबिनोद राय, मंगल यादव, केदार महतो, राजकुमार राय, अनिल पासवान, सुनील पासवान, रामदेव राम, राजेंद्र सहनी, मकेसर पासवान, संजय ठाकुर, परशुराम गुप्ता, उपेंद्र पासवान भाजपा का स्थापना दिवस शक्ति केंद्र संख्या 01अररिया आरएस में झंडा फहराकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वहीं संसू, सिकटी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिकटी व बरदाहा मंडल स्थित विभिन्न शक्ति केंद्रों व बूथों पर पार्टी का झंडा फहराया गया। साथ ही सभी जगहों पर कार्यकर्ता द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर सिकटी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र नारायण सिंह व बरदाहा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल,उपाध्यक्ष कुमोद कुमार झा ने अपने निज निवास पर झंडा फहराते हुए संगठन के उन सभी लोगो को याद किया। जिसने पार्टी के उत्थान व इसके वैभव के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया ।करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और उसके निरंतर मेहनत के कारण ही आज संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा संभव हुई है। अंत्योदय को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है।नए भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हम ²ढ़ संकल्पित है।6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्षता में किया गया था।संघर्ष के दौर से निकल कर पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है। स्थापना दिवस सभी पंचायतों के विभिन्न बूथों पर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, चंदन कुमार यादव भाजयुमो, कल्याण शंकर झा गुलाबचंद विश्वास प्रयाग झा,निरंजन मिश्रा,पदमानंद झा,मथुरानंद झा,मायानंद ,प्रमोद झा,रुद्रानंद ठाकुर, देवेंद्र मंडल, वीरेंद्र मंडल, पप्पू विश्वास, भगवान जी, गोपाल ठाकुर, अमरेंद्र मिश्रा, सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है संसू, पलासी (अररिया): भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड के भटवार तथा बरदबट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में भाजपा के बलुआ ड्योढ़ी मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी ने अपने आवास भटवार में तथा कलियागंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ झा ने भी भाजपा का झंडा फहराया। इस क्रम में उन्होंने कहा मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर पार्टी को इस वैभव तक पहुंचाया है। भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और निरंतर मेहनत के परिणिामस्वरूप ही संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा संभव हुई है। अंत्योदय को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्पित नये भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमें, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र को जीते हुए ''''सेवा ही संगठन'''' के माध्यम से इसे सिद्ध करना है।उन्होंने य़ह भी बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी से होते हुए आज पार्टी नरेंद्र मोदी की अगुवाई तक पहुंच गई है, 6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। यहां से जो सफर शुरू हुआ वो आज शिखर पर है। 40 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की लेकिन आज की बीजेपी इतिहास रच रही है। संघर्ष के दौर से निकल कर पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है। स्थापना दिवस सभी पंचायतों के विभिन्न बूथों पर मनाया गया। इस अवसर पर जोगेश्वर ठाकुर, दिनेश ठाकुर,अनुरंजन ठाकुर, चंदन गुप्ता,मिहिर झा,प्रभुचंद विश्वास, पूर्व मुखिया जगन्नाथ मंडल आदि संबंधित क्षेत्र में मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.