Sikti vidhan sabha Final Result: सिकटी में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार जीते, हरि नारायण प्रामाणिक को 19 हजार वोटों से हराया
सिकटी विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय कुमार मंडल ने 19322 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के हरि नारायण को हराया। कुल 8 उम्मीदव ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, सिकटी विधानसभा (अररिया)।Sikti Chunav Final Result- सिकटी विधानसभा सीट की मतगणना 28 राउंड में पूरी हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल ने 19322 वोटों से जीत हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर विकासशील इंसान पार्टी प्रत्याशी हरि नारायण रहे। अंतिम परिणामों में विजय कुमार को 111342 वोट, हरि नारायण को 92020 वोट मिले।
अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सिकटी विधानसभा सीट (Sikti Vidhan sabha Chunav result) पर इस बार के चुनाव में कुल 08 प्रत्याशी सियासी रण में थे। दो प्रमुख प्रत्याशियों में एनडीए के घटक दल भाजपा के विजय कुमार मंडल और महागठबंधन के वीआइपी प्रत्याशी हरि नारायण प्रामाणिक के बीच कांटे का टक्कर देखी गई।
2 लाख से अधिक मतदान
सिकटी विधानसभा के 3 लाख 2 हजार 82 मतदाताओं के लिए 378 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 2 लाख 19 हजार 824 कुल मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 933 तथा महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 18 हजार 888 सहित थर्ड जेंडर ने भी मतदान किया।
चुनाव 2020 का परिणाम
सिकटी विधानसभा सीट का जिला अररिया लगता है और ये अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सीट है। 1977 में यहां हुए चुनाव में निर्दलीय मौहम्मद अजीम विजयी रहे थे। 2020 में यहां से बीजेपी के विजय कुमार मंडल लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।