विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया: CHC में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:42 PM (IST)

अररिया के सिकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने ...और पढ़ें

सीएचसी सिकटी में प्रसव के बाद महिला की मौत, स्वजन ने किया हंगामा।

सीएचसी सिकटी में प्रसव के बाद महिला की मौत, स्वजन ने किया हंगामा।

HighLights

  1. सिकटी सीएचसी में प्रसव के बाद एक महिला की दुखद मौत।

  2. परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू।

संसू, सिकटी (अररिया)। बिहार के अररिया जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में शुक्रवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा।

परिजन का कहना है कि समय पर चिकित्सक और मरीज को केयर नहीं मिलने के कारण महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के बोकंतरी पंचायत स्थित सैदाबाद वार्ड संख्या 14 निवासी अलाउद्दीन की पत्नी साइस्ता खातून उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।

Sikti News 1

परिजन ने किया हंगामा

मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर बिजेंद्र कुमार पंडित तथा एएनएम कविता कुमारी और पूजा कुमारी को जिम्मेदार ठहराया।

परिजन ने शव को सीएचसी परिसर रखकर जमकर हंगामा किया और दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की। वहीं, डिलीवरी कराने आए महिलाओं के परिजनों ने कर्मचारियों पर रुपए मांगने की भी बात कही।

Sikti News 2

ब्लीडिंग बढ़ने से बिगड़ी हालत

परिजन के अनुसार, साइस्ता खातून को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव के लिए सिकटी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। करीब 12 बजे प्रसव हुआ। इसके बाद लगभग 1:30 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

परिजन ने बताया कि प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव होने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और बिना जांच और इलाज किए उसे रेफर कर दिया गया।

Sikti News 3

डॉक्टर ने क्या कहा?

इधर, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि प्रसव के दौरान सीजर होने की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसके बाद स्टिच लगाया गया। स्टिच लगाने के बाद रक्तस्राव होने से महिला का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

डाक्टर के अनुसार, महिला को दो इंजेक्शन दिए गए और परिजन को उसकी गंभीर स्थिति की जानकारी दी गई। बेहतर उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर सिकटी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा, पूर्व प्रमुख मो कमरुज्जमा, पैक्स अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष भवेश कुमार राय, युवा नेता अरमान आलम, सरपंच प्रतिनिधि नासिद आलम, जफर आलम, डॉ. यासीन, वार्ड सदस्य मो. लजिम, मो. मुख्तार, मो. मुमताज आदि सीएचसी पहुंचे। समझाने बुझाने के बाद मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए।

घटना की सूचना पर सिकटी थाना और बरदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।

सिकटी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत की वास्तविक वजह तथा इलाज के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में मटन पार्टी में मस्त रहे एंबुलेंस चालक, नीचे तड़पते रहे मरीज, लगाते रहे पीएम-सीएम की गुहार