आजाद ¨हद फौज सरकार की मनी 75वीं वर्षगांठ
अररिया। अभाविप कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक आयोजित की ग
अररिया। अभाविप कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर आजाद ¨हद फौज सरकार की 75वीं वर्षगांठ को परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई । बैठक में सर्वप्रथम 19 अक्टूबर को अमृतसर के नजदीक हुई भीषण रेल दुर्घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के पूर्णिया तथा मंडल विश्वविद्यालय प्रमुख एमपी ¨सह ने कहा कि आजादी के संघर्ष के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को ¨सगापुर में आजाद ¨हद सरकार की स्थापना की गई थी। उनकी सोच थी कि बिना संघर्ष के भारत की आजादी संभव नहीं है। लाल किले से आजाद ¨हद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने करोड़ों देशवासियों को एक गौरवपूर्ण तथा यादगार क्षण की अनुभूति कराई थी। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार मंडल, गणपति झा, नगर मंत्री विकास कुमार मंडल, पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रीति पायल, पशुपति झा, मनोज कुमार, प्रियंका कुमारी, ध्रुव कुमार आदि ने भी संबोधित किया।