बारिश से रबी फसल को होगा फायदा
अररिया। पश्चिमी विक्षोभ से शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश एवं मौसम के बदलते मिजाज के साथ सीमांचल
अररिया। पश्चिमी विक्षोभ से शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश एवं मौसम के बदलते मिजाज के साथ सीमांचल के किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। एक और बारिश होने से खेतों में हरियाली लौट आई। किसानों को रबी फसल में पटवन से कुछ दिनों के लिए निजात मिल गया है। यह जानकारी देते हुए किसान
विमल ¨सह मझुआ पंचायत ने कहा कि रबी फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का कार्य करेगी। नमी से गेहूं के फसल में अच्छा पैदावार होगी। अशोक केशरी कुशमाहा पंचायत ने कहा कि पंपसेट से पटवन करने से निजात मिली है। बारिश ने हमारी कई परेशानी को दूर किया है। गरमा धान की रोपाई भी हो सकेगी। दयानन्द मंडल पिपरा पंचायत ने कहा कि बारिश ने सोने पर सुहागा का काम किया है। फसल में कम कुहासा के कारण जो पीलापन आया था अब हरियाली में बदल जाएगी, अच्छी फसल की आस बढ़ी है। दिलीप पासवान गोपालपुर ने कहा कि पटवन करते- करते परेशान थे। बारिश से किसानों को राहत मिली है।