मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की हुई पूजा
अररिया। शारदीय नवरात्र को लेकर गुरुवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा
अररिया। शारदीय नवरात्र को लेकर गुरुवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा हुई। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा, सोनापुर, मिरदौल, सुरसर, भोड़हर, घुरना, बसमतिया के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। मंदिरों में मां के जयकारे लग रहे है। कुछ मंदिरों में मां दुर्गा का जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी चल रहा है। फुलकाहा वैष्णवी दुर्गा माता मंदिर के पुजारी मनोज के अनुसार शास्त्रों में वर्णन है कि महर्षि कात्यायन के यहां पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण मां दुर्गा के छठे रूप का नाम कात्यायनी पड़ा। फुलकाहा क्षेत्र की काजल कुमारी,शिवानी कुमारी, रुचि कुमारी, पिकी कुमारी, वर्षा कुमारी, अन्नू कुमारी आदि ने कहा कि उनलोगों ने देवी कात्यायनी की पूजा की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मां कात्यायनी को ब्रज क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है।