Move to Jagran APP

श्रद्धा के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

अररिया। शुक्रवार को फारबिसगंज सुल्तान पोखर रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश महापरिवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 01:48 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 01:48 AM (IST)
श्रद्धा के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना
श्रद्धा के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

अररिया। शुक्रवार को फारबिसगंज सुल्तान पोखर रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश महापरिवार ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की । खासकर फारबिसगंज अनुमंडल के पलासी, भदेश्वर, मटियारी, बथनाहा, हरिपुर आदि क्षेत्र के भी चित्रांश परिवारों में भाग लिया। मौके पर श्री चित्रगुप्त महाराज के सभी 12 संतानों में भानु (श्रीवास्तव), विभानु (सूर्य ध्वज), विस्वभानु (निगम), वीर्यवान(कुलश्रेष्ठ), चारु(माथुर), चित्रधार(कर्ण), मतिमान(सक्सेना), सुचारू(गौड़) चारुस्त(अस्थाना), हिमवान(अम्बोजर्थ), चित्र (भटनागर), अतिनिदय(बाल्मीकि) की विधिवत पूजा की गई। पौराणिक कथाओं के अनुसार चित्रगुप्त महराज वह देवता हैं जिनका मुख्य काम संसार के सभी मनुष्यों के अच्छे बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखना है। मृत्यु के पश्चात उनके आदेश के अनुसार जीवों को स्वर्ग एवं नरक की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त महा परिवार के संरक्षक कर्नल अजीत दत्त एवं श्रीमती रेनू वर्मा, अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद वीर, कल्याण वर्मा, डॉ अर¨वद वर्मा, दीपक कुमार सिन्हा, अरुण कुमार, सुशील ¨सहा, पूर्व प्रचारक सतीश कुमार, प्रदीप कुमार ¨सहा, वीके मल्लीक, नीरज कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, माधव कर्ण, अमरेंद्र मल्लिक, पूर्व प्राचार्य सतीश श्रीवास्तव, अभिज्ञान सिन्हा, अजीत सिन्हा, धर्मेंद्र रामेश्वर मुरली व रत्नेश कुमार अशोक दास, किशोर दास, आदिल सिन्हा, आदित्य सिन्हा, प्रमोद कुमार, डा आशीष दत्त, नवीन वर्मा, दिलीप वर्मा, संजय मल्लिक, संजीव मल्लिक, भोला प्रसाद दास, नीरज कर्ण, अर¨वद जगनारायण नारायण दास, निहार वर्मा, किशोर कुमार, प्रदीप कर्ण, डॉ पीके दास सहित बड़ी संख्या में चित्रगुप्त परिवार के महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.