अंतरजिले को जोड़ने वाली सड़क की नहीं हुई मरम्मत
अररिया : अररिया जिले के पलासी प्रखंड और किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड को जोड़ने वाली
अररिया : अररिया जिले के पलासी प्रखंड और किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड को जोड़ने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कें बीते वर्ष 2017 में भीषण बाढ़ में कई जगह ध्वस्त हो गईं थीं। इन सड़कों में अररिया की तरफ से कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे क¨टग स्थल पर लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक अररिया का पलासी और किशनगंज का टेढ़गाछ व बहारदुरगंज प्रखंड सटा हुआ है। तीनों प्रखंडों को जोड़ने में पलासी प्रखंड के कलियागंज-बेलसरी से फूलसरा- महादेवकोल होते हुए टेढ़ागाछ तथा किशनगंज जिले के महादेवकोल धूमगढ़ होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली सड़क लाइफ लाइन की तरह है। दोनों सड़कों की गत वर्ष भीषण बाढ़ में फूलसरा के समीप व महादेवकोल के समीप के अलावा अन्य कई स्थानों पर 50 से 100 फीट भारी क्षति पहुंची थी। सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी। जिसे तत्काल आवागमन बहाल रखने के लिए फूलसरा के समीप हुई क¨टग में मिट्टी व ईंट के टुकड़े डाल दिए गए थे, जो ध्वस्त हो चुका है। इसके चलते लोगों में भारी आक्रोश और क्षोभ है। फिलहाल किशनगंज जिले में महादेवकोल-धूमगढ़ सड़क पर कार्य चल रहा है।
इस संबंध में चौरी पंचायत के मुखिया मो. फिरोज आलम, महादेवकोल के विनोद झा, अजय कुमार झा, शेरू पासवान, तिलकचंद पासवान, फूलसरा के शिक्षक मनोज झा सहित बहादुरगंज के दर्जनों लोगों ने बताया कि अररिया जिले के पलासी प्रखंड के पूर्वी भाग और किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के दक्षिण भाग, पलासी प्रखंड के उत्तर-पूर्व के अलावा किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ व बहादुरगंज प्रखंड को पलासी प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने का मुख्य मार्ग है। लेकिन, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कलियागंज- बेलसरी से फूलसरा- महादेवकोल होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली सड़क बीडीओ मानेन्द्र कुमार ¨सह ने बताया कि पलासी प्रखंड क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कोट अभी हाल में प्रभार ग्रहण किया हूं। बीते वर्ष बाढ़ में टूटी सड़कों की शीघ्र मरम्मत होगी। मरम्मत कार्य की संविदा हो चुकी है, ¨कतु निष्पादन नहीं हुआ है। टूटी सड़कों को पांच वर्ष से अधिक हुआ है तो विभाग के माध्यम से अन्यथा संबंधित संवेदक के माध्यम से मरम्मत कराई जाएगी। -मधुसूदन साह, कार्यपालक अभियंता, आरडब्ल्यूडी, अररिया