Move to Jagran APP

समाज सुखी होगा तो राष्ट्र सुखी होगा : सत्यानंद जी महाराज

अररिया। ईश्वर अनेक रूपों में एक है। संत महात्मा सहित महापुरुषों की खोज है पहले आप सुखी

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 02:56 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 02:56 AM (IST)
समाज सुखी होगा तो राष्ट्र सुखी होगा : सत्यानंद जी महाराज
समाज सुखी होगा तो राष्ट्र सुखी होगा : सत्यानंद जी महाराज

अररिया। ईश्वर अनेक रूपों में एक है। संत महात्मा सहित महापुरुषों की खोज है पहले आप सुखी बने, आप सुखी होंगे तो समाज सुखी होगा। समाज सुखी होगा तो राष्ट्र सुखी होगा। यह बातें मंगलवार को भरगामा प्रखंड स्थित कुसमौल पंचायत में स्वामी सुकदेवानंद जी महाराज की 12वीं पुण्य तिथि के अवसर पर संतमत के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यानंद जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा धर्म बड़ा है या फिर राष्ट्रधर्म। राष्ट्रधर्म बड़ा है। राष्ट्र नहीं रहेगा, तो धर्म कहां। इससे पहले उन्होंने कहा, किसी भी धर्म से नैतिकता हममें अनवरत आनी चाहिए। नैतिकता का भाव जगाने की जिम्मेदारी ¨हदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी की है। सत्संग कार्यक्रम में सत्यानंद जी महाराज के अलावा बाबा मनोहर योगी, गुरुसेवानंद, सुधानंद बाबा सहित पूर्व विधायक परमानंद ऋषि, पूर्व प्रखंड प्रमुख संगीता यादव, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डु यादव, पूर्व जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष अमरैन्द्र झा, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व समिति सदस्य कमलकिशोर शर्मा, गयानंद ¨सह, लक्ष्मण यादव, पूर्व मुखिया सनदेव मेहता, समाजसेवी प्रकाश झा, शंभु यादव, विभाग प्रमुख नवीन कुमार, रौशन झा आदि मौजूद थे। वहीं शुभारंभ में शाल एवं प्रतीक चिन्ह्र देकर संगीत के क्षेत्र में पंडित परीमल यादव, संस्कृति के के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख सुबेदार, रेणु साहित्य मंच के अध्यक्ष सह लेखक अजय अकेला, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. हलधर दास को जिप सदस्य दिव्यप्रकाश यादवैंदु ने स्वामी सुकदेवानंद सेवा समिति की तरफ से सम्मानित किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.