सेविका-सहायिकाओं ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
अररिया। बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष समिति पटना के आह्वान पर जोकीहाट आंगनबाड़ी सेविका व सह
अररिया। बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष समिति पटना के आह्वान पर जोकीहाट आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नेशनल हाईवे 327ई अररिया जोकीहाट मार्ग पर यातायात बाधित कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि पांच दिसंबर से हीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी कर सेविका व सहायिका हड़ताल पर है। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष जहांआरा, सचिव राधा देवी ने किया। मौके पर कोषाध्यक्ष वाजेदा तवस्सुम, संझा देवी, शारदा देवी, जीनत परवीन, ललिता देवी, प्रतिमा देवी, नसरीन खातून, गुलशन आरा, जशोदा देवी आदि ने बताया कि आइसीडीएस विभाग के प्रधान सचिव तथा समाज कल्याण विभाग के निदेशक से संघ से कई बार वार्ता हुई लेकिन सरकार के नाकारात्मक रवैया के कारण वार्ता सफल नही हुई। बाध्य होकर बुधवार को चक्का जाम कर हड़ताल का फैसला लिया गया। इस बीच जोकीहाट थाना के पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा को प्रदर्शनकारियों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका मौजूद थीं।