आरक्षण विरोधी है सरकार : भीम आर्मी
अररिया। आरक्षण में छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी द्वारा रविवार को भारत बंद का फारि
अररिया। आरक्षण में छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी द्वारा रविवार को भारत बंद का फारबिसगंज में कोई खास असर नहीं पड़ा।
हालांकि सदस्यों ने फारबिसगंज-अररिया फोरलेन स्थित पटना बस स्टैंड की समीप सड़कों पर उतरकर लगभग घंटा भर आवागमन को बाधित किया।
इस दौरान दर्जनों वाहन सड़कों के दोनों ओर लंबी कतार में लगी रही। बंद को राजद का नैतिक समर्थन की बात कही।
सूचना पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर आवागमन शुरू कराया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा जब तक सरकार प्रशासन द्वारा व्यवस्था अधिकारों का हनन होगा जुर्म अत्याचार होगा आरक्षण विरोधी सरकार द्वारा हमारे संविधान में छेड़छाड़ किया गया। दबाने की साजिश की जाएगी तब हमलोग अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे।
मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, प्रकाश पासवान, दिलीप ऋषिदेव, दिलखुश राम, सुशील राम, संतोष रावत, करण पासवान, बादल पासवान, राहुल पासवान ,छोटूराम, मुकेश राम, संतोष राम, जितेंद्र पासवान, सुनील पासवान, राजद से, बेलाल अली, अलादीन रजक, हसनैन समेत अन्य शामिल थे।
पलासी : भीम आर्मी के संविधान व आरक्षण से छेड़छाड़, सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर रविवार को भीम आर्मी व उनके समर्थकों ने पलासी चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही टायर जलाकर विरोध जताया। वहीं पलासी-कलियागंज मुख्य सड़क घंटों जाम रहने से आवाजाही बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर प्रखंड क्षेत्र से महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न वाहनों से मदनपुर धाम बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम को सफल बनाने में भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष प्रीतम कुमार मांझी, सुनील कुमार रवि दास, मोतीलाल सदा, विनोद कुमार ऋषिदेव, शांति देवी, सुलतान शोयेब, दिनेश ऋषिदेव, ललिता देवी आदि की भूमिका महत्वपूर्ण बतायी गई है।