अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
अररिया। खबासपुर मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक गुरुवार को मधुबनी स्थित शक्ति
अररिया। खबासपुर मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक गुरुवार को मधुबनी स्थित शक्ति केंद्र शिवनारायण चौधरी के दरवाजे पर हुईं। जिसकी अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप सरदार ने की। बैठक में मेरा परिवार भाजपा परिवार एवं एक नोट एक वोट कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर चलाने का को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री मृत्युंजय झा ने बताया कि बैठक में सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारियों को पार्टी के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए कार्यक्रमों को जोर शोर से चलाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया। वही सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार का संकल्प लेने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। साथ ही मंडल के सभी बूथों पर केंद्र सरकार के लाभार्थी से भी संपर्क करने, लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना सहित अन्य विषयों को लेकर सक्रिय होने पर चर्चा हुईं। बैठक में विधायक प्रतिनिधि उद्यानंद मंडल, पंकज भगत, मो. मुस्तफा, मो. एहताशाम,शिवचंद्र ऋषिदेव, पप्पू झा, बरुन झा, धर्मेंद्र साह, संजीव चौधरी, पप्पू दास, जितेंद्र दास, सित्यानंद ठाकुर, नरेश विस्वास, उपेंद्र शर्मा, वंशीधर रमण सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।