राजनीतिक दल सिर्फ मधेश में अपनी सत्ता की रोटी सेकने में व्यस्त
अररिया। भारत सीमा से सटे विराटनगर में थारू कल्याणकारी नगर समिति विराटनगर के द्वारा नेप
अररिया। भारत सीमा से सटे विराटनगर में थारू कल्याणकारी नगर समिति विराटनगर के द्वारा नेपाल के निर्वाचित सांसद रेशम थारू को जेल मुक्त करने और अंतरराष्ट्रीय दवाब को लेकर बुधवार को अंतरक्रिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारत सहित नेपाल के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ मधेश में अपनी सत्ता के रोटी सेकने में व्यस्त हैं। नेपाल के मधेश आंदोलन के वक्त हुई घटना में बिना वजह रेशम चौधरी का नाम आने पर भी ¨चता जाहिर की गई। प्रीति झा ने अपने मंतव्यों में राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मधेश में राजनीतिक दल सिर्फ मधेश में अपनी सत्ता के रोटी सेकने में व्यस्त हैं। इन नेताओं को मधेशियों की ¨चता नहीं है। मधेश की भी नहीं है। श्रीमती झा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर राजनीतिक दल रेशम चौधरी को न्याय दिलाने में विफल होता है तो संस्था की तरफ से अंतरराष्ट्रीय आयोग को पत्रचार किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अंतरराष्ट्रीय अदालत में संस्था जाएंगी।किसी भी मधेशी दल के नेता का कार्यक्रम में नहीं आना इस बात को दर्शाता है की नेता को सिर्फ सत्ता का लोभ है। इस मौके पर राजद नेता सुरेश पासवान ने अपने मंतव्य में कहा कि इस मामले को संसद में उठने के लिए अररिया जिले के सांसद सहित अन्य सांसद को पत्रचार करेंगे। राजपा नेता गंगा प्रसाद यादव, थारू नेता सजिलाल चौधरी, नीरू सहित अन्य ने भी संबोधित किया।वहीं, शुभारंभ में भारत- नेपाल सामाजिक संस्कृति मंच के द्वारा अतिथियों का सम्मान शॉल ओढ़ा कर किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रुप से भारत- नेपाल सामाजिक संस्कृति मंच के नेपाल अध्यक्ष प्रीति झा, भारत के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, राजद नेता सुरेश पासवान एवं थारू महिला सभा के नगर सभापति कल्पना चौधरी ने संबोधित किया और कहा कि कई मधेशी नेताओं को इस बाबत आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका नहीं है।