नीतीश सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
अररिया। एशियन गेस्ट हाउस में रविवार को युवा जदयू के जिला स्तरीय बैठक नगर अध्यक्ष प्रीतम गुप्
अररिया। एशियन गेस्ट हाउस में रविवार को युवा जदयू के जिला स्तरीय बैठक नगर अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन युवा के जिला प्रवक्ता अतुल अग्निहोत्री ने की। बैठक में मुख्य अतिथि युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अभिषेक ¨सह, उपाध्यक्ष रमेश ¨सह एवं मीडिया सेल के जिला संयोजक पवन मिश्रा उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा अध्यक्ष अभिषेक ¨सह ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर एक बूथ पर यूथ ब्रिगेड तैयार रहेगा। वहीं रमेश ¨सह ने नीतीश कुमार के द्वारा किए गए जनहित के कार्य को बारीकी से कार्यकर्ताओं को बताया। मीडिया सेल के जिला संयोजक पवन मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर नगर अध्यक्ष सैयद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, प्रखंड अध्यक्ष नवल राही, प्रखंड अध्यक्ष भरगामा विनोद कुमार विदुर, प्रखंड अध्यक्ष रानीगंज बिजल ऋषि, प्रखंड अध्यक्ष पलासी संजीव कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सिटी भावेश कुमार राय, प्रखंड अध्यक्ष अररिया जफर इरानी, सोशल मीडिया प्रभारी आभास ¨सह, डॉ. अशोक, सुनील रजक, बृजेश राय, दिवाकर झा, गोपाल मंडल सहित अन्य मौजूद थे।