Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाए

अररिया। फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय परिसर में रविवार को मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ताअ

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 01:45 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 01:45 AM (IST)
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाए
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाए

अररिया। फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय परिसर में रविवार को मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष शंभु प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नंदन कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शहर से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर तक पार्टी के निर्देश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को जोड़ने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी आमजनों को देना है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुभारंभ आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से गरीब तबके के लोग लाभान्वित होंगे। यह योजना इनके लिए वरदान साबित होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष साह के द्वारा जिला कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें उपाध्यक्ष गौतम साह, विक्की दत्ता, सुधीर यादव, चंदन ¨सह, देवानंद मंडल, सुरेश केशरी को महांमत्री आलोक साह, विजयनाथ झा, रजत कुमार ¨सह को एवं मंत्री के रुप मे अनंत सादा, सुधीर यादव, वीरेंद्र पासवान, दयानंद मंडल, विजय भगत, जय शंकर गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष रजत रंजन को मनोनीत किया गया। वहीं अविनाश कन्नौजिया अंशु को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी अंशु कन्नौजिया ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक एक साथ रखी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.