आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रही जन अधिकार पार्टी : पप्पू यादव
अररिया। मैं आजादी की दूसरी लड़ाई जन अधिकार पार्टी के बैनर तले लड़ रहा हूं। जोकीहाट विधाससभा क्षेत्र से
अररिया। मैं आजादी की दूसरी लड़ाई जन अधिकार पार्टी के बैनर तले लड़ रहा हूं। जोकीहाट विधाससभा क्षेत्र से सबसे अच्छा उम्मीदवार जाप पार्टी का है। गोशुल आजम, जिला परिषद सदस्य की जीत होते ही प्रशासनिक व्यवस्था स्वयं सुधर जाएगी। यह बात जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहीं। वे शनिवार को जोकीहाट उपचुनाव को लेकर हाई स्कूल उदा हाट में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तस्लीमदउद्दीन के परिवार का इस क्षेत्र में एक तरफा राज रहा है। जोकीहाट में कोई बदलाव नहीं आया है। जोकीहाट की जनता को हिसाब मांगना चाहिए कि उनके क्षेत्र में क्या काम हुआ है? आखिर जितना विकास तस्लीमउद्दीन के परिवार हुआ है, उतना विकास उनका क्यों नहीं हुआ। यदि गौसुल आजम जोगीहाट से चुनाव जीतते हैं तो विधानसभा की तस्वीर बदल जाएगी। अस्पतालों में डॉक्टर बैठने लगेंगे। उदाहाट को प्रखंड बनाएंगे। नीतीश और लालू पर आक्रमण करते हुए कहा कि दोनों ने ठगने का काम किया है। आजादी की दूसरी लड़ाई का यह आगाज है, जो लोग शामिल होंगे, उनके वंशज सदैव उन्हें गर्व से याद करेंगे। अपने बच्चों के सुंदर भविष्य के लिए सभी लोग सबसे अच्छे उम्मीदवार को मतदान करें। इस क्रांति को इतना बुलंद करें कि पूरा भारत अव्यवस्था के विरोध में एक हो जाए। जोकीहाट की जनता सिद्ध कर दे कि अकेला चना भाड़ फोड़ सकता है।