क्वारंटाइन सेंटर का विधायक ने लिया जायजा
अररिया। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों का विधायक अचमित ऋषिदेव ने जायज
अररिया। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों का विधायक अचमित ऋषिदेव ने जायजा लिया। विधायक ने मुख्यालय स्थित कलावती डिग्री कॉलेज, लालजी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय विस्टोरिया आदि विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों पर जाकर प्रवासी मजदूरों का हाल जाना तथा मजदूरों से सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान विधायक ने मजदूरों से खाने पीने से लेकर साबुन, तेल, साफ सफाई आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। मजदूरों ने विधायक को बताया कि खाना पीना का व्यवस्था ठीक है। वहीं कुछ मजदूरों ने साबुन तेल व सैनिटाइजर नहीं मिलने की शिकायत किया तथा सोने की व्यवस्था में सुधार करवाने का आग्रह भी किया। वहीं प्रवासी मजदूरों ने विधायक से कहा कि हमलोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं हमलोग अब प्रदेश नही जाना चाहते हैं। वहीं विधायक ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि आपलोगों को गांव घर में ही रोजगार दिया जाएगा। आपलोग धैर्य रखें सरकार आपके लिए काम कर रही है सभी मजदूरों को राज्य के अंदर ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार मंडल उर्फ राजू मंडल, जदयू नेता मणि सिंह, शशि यादव आदि उपस्थित थे।