सरपंच के अधिकारों में दखलअंदाजी नहीं होगी बर्दाश्त
अररिया। जोकीहाट प्रखंड सरपंच संघ का पुनर्गठन गुरुवार को प्रखंड कृषि भवन में किया गया। नये सरपंच संघ
अररिया। जोकीहाट प्रखंड सरपंच संघ का पुनर्गठन गुरुवार को प्रखंड कृषि भवन में किया गया। नये सरपंच संघ में अध्यक्ष पद पर आफताब आलम बने।जबकि महलगांव सरपंच फिरोज आलम को सचिव पद से हटाकर मो. ईसा का चयन किया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर हरदार के सरपंच शोएब आलम को हटाकर मंसूर आलम को निर्वाचित किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में भंसिया के सरपंच अफसाना परवीन का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तारण के सरपंच खुर्शीद आलम ने किया। संघ के गठन के बाद सभी सरपंचों ने एक स्वर से सरकार व पुलिस प्रशासन से सम्मान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। संघ के अध्यक्ष आफताब आलम, गुफरान आलम, खुर्शीद आलम सहित उपस्थित सभी सरपंचों ने कहा कि स्थानीय पुलिस थाना द्वारा सरपंच के अधिकारों में दखल दी जाती है जिससे पंचायती राज के नियमों की धज्जियां उड़ती रहती है। उधर मानदेय व भत्ता के लिए भी सरपंच ने आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि सरपंच को सरकार कोई अधिकार नहीं दे रही है। संघ के सदस्यों ने कहा कि जल्द भत्ता नहीं मिला तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। मौके पर सरपंच नियाज आलम, तबरेज आलम, मोतीलाल पासवान, द्रोपदी देवी , रानो देवी सहित अधिकांश सरपंच मौजूद थे।