अररिया में गिट्टी फेंकने का विरोध करने पर अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटा फरसे के हमले से घायल
अररिया के रानीगंज में गिट्टी फेंकने का विरोध करने पर 50 वर्षीय गजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

अधेड़ की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
अररिया में गिट्टी फेंकने के विरोध पर अधेड़ की हत्या।
मृतक गजेंद्र यादव को पड़ोसियों ने गोली मारी, मौके पर मौत।
बेटे राजा यादव पर फरसे से हमला, गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र की परिहारि पंचायत के वार्ड संख्या छह में शनिवार को दिनदहाड़े एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोशकापुर पंचायत के बैरख गांव निवासी गजेंद्र यादव (50) के रूप में हुई है। घटना में उनका पुत्र राजा यादव भी फरसा के प्रहार से घायल हो गया।
दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पुत्री कंचन देवी ने बताया कि शनिवार सुबह से ही पड़ोस के कुछ बच्चे उनके घर पर गिट्टी-पत्थर फेंक रहे थे।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता गजेंद्र यादव और भाई राजा यादव को दी। इसके बाद दोनों उन्हें समझाने के लिए उनके घर की ओर आ रहे थे।
गोली लगने से गजेंद्र यादव की मौके पर ही मौत
आरोप है कि कुलानंद यादव के घर के समीप पहुंचते ही पड़ोसी मुकेश यादव, ललन यादव व अन्य लोगों ने उनके पिता को गोली मार दी। गोली लगने से गजेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा यादव को फरसा मारकर घायल कर दिया।
