पीएम मोदी के विचारों को आत्मसात करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
अररिया। भाजपा फारबिसगंज नगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 44 वें संस्करण क
अररिया। भाजपा फारबिसगंज नगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 44 वें संस्करण को स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर मे रविवार को नगर अध्यक्ष धीरज पासवान व प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार की उपस्थिति में रेडियो पर सुना गया तथा प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने लिया। बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभियान चलाने की बात कही गई। वही कहा गया कि योगा करने से जीवन जीने का सकारात्मक साहस पैदा होता है। इसके युवा फिट इंडिया मूवमेन्ट मे शामिल होकर योग के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने देशवासियो से ईद को पूरे उत्साह और सद्भाव से मनाने की अपील की। मौके पर नगर अध्यक्ष धीरज पासवान विधान सभा विस्तारक कमल बच्चन, जिला उपाध्यक्ष विमल ¨सह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार के आलावे भाजपा नेता प्रताप नारायण मंडल, धुव्र दास, प्रमोद पासवान, मनोज ठाकुर, शिव रामशर्मा रामनाथ गुप्ता, अवधेश साह, रमेश साह, अंशु गुप्ता, श्याम मंडल, परमानंद दास, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।