Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोकीहाट को नगर पंचायत बनाने की मिली हरी झंडी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 26 Dec 2020 11:27 PM (IST)

    अररिया। जोकीहाट को नगर पंचायत बनाने की शनिवार को बिहार सरकार की ओर से स्वीकृति मि

    Hero Image
    जोकीहाट को नगर पंचायत बनाने की मिली हरी झंडी

    अररिया। जोकीहाट को नगर पंचायत बनाने की शनिवार को बिहार सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। केबिनेट के फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सिसौना और पथराबाड़ी पंचायतों में मुखिया, सरपंच का चुनाव नही होगा क्योंकि कैबिनेट के फैसले के बाद नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। गौरतलब है कि जोकीहाट नगर पंचायत में पूरे सिसौना पंचायत के अलावा पथराबाड़ी पंचायत को शामिल किया गया है। इसमें कुल 10 गांवों को जोड़ा गया है। दोनों ही पंचायतों को मिलाकर कुल 28 वार्ड हैं । जिसमें 14 वार्ड सिसौना पंचायत और 14 वार्ड पथराबाड़ी पंचायत के होंगे। जिला प्रशासन के द्वारा जिन 10 गांव को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। उनमें सिसौना पूरे पंचायत के अतिरिक्त जोकीहाट, धनपुरा, पथराबाड़ी, बनकोरा, महादेवा, महादेवा गच्छ, सतघरा, रानी,रानी इस्तबरार शामिल हैं। आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया बनने का सपना देखने वालों दो दर्जन उम्मीदवार के लिए यह बुरी खबर से कम नही है। वहीं नगर पंचायत बनने से जोकी बाजार के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सड़कों का अतिक्रमण, नालियों पर कब्जा हटेगा। दिन रात बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगा। नगर पंचायत की घोषणा से बाजारवासियों ने खुशी जाहिर की है। ज्ञात हो कि सिसौना और पथराबाड़ी पंचायतों में मुखिया बनने के लिए एक एक दर्जन उम्मीदवार अभी से दावा ठोक रहे थे। मीडिया और सोशल मीडिया में रोज नई नई तस्वीरें शेयर कर रहे थे। ऐसे लोगों का दिल इस घोषणा से जरूर टूटेगा। कई लोगों को ऐसा लग रहा था कि इस बार वे मुखिया बन ही जाते। दोनों ही पंचायत राजनीतिक रुप से काफी सक्रिय भी रहा है। जिसमें पूर्व सांसद और विधायक के रिश्तेदार और भाई, भतीजा भी मुखिया चुनाव में भाग लेते हैं। अब जोकीहाट के नगर पंचायत का रुप लेने से एक नई राजनीतिक समीकरण बनेगा। अब जोकीहाट नगर पंचायत के बड़े-बड़े राजनीति के सूरमा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए कोशिश करेंगे। नगर पंचायत बनने से विकास तो तेज होगी लेकिन राजनीतिक सपने देखने वालों की भी कमी नही होगी। कोट पूर्व के अंचलाधिकारी के साथ इस प्रस्ताव पर विचार कर मैंने नगर पंचायत के लिए अनुमोदन किया था। उसके बाद पटना में विभागीय अधिकारियों से मिलकर जोकीहाट को नगर पंचायत बनाने की बात कही थी। जो आज साकार होता दिख रहा है। जोकीहाट के नगर पंचायत बनने से विकास को गति मिलेगी। एक नया जोकीहाट का निर्माण नये वर्ष में होगा। शाहनवाज आलम, विधायक, जोकीहाट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें