मांगों के समर्थन में सेविका व सहायिका ने किया चक्का जाम
अररिया। राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सेविका /
अररिया। राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सेविका /सहायिका ने बुधवार को पलासी प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क को जाम कर यातायात बाधित किया। सेविका /सहायिका संघ की अध्यक्ष उमा देवी व सचिव तरन्नुम आरा के नेतृत्व में पंद्रह सूत्री मांगों का ज्ञापन सी ओ वीरेन्द्र कुमार ¨सह को सौंपा। तत्पश्चात सीओ व थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के समझाने पर जाम हटवाया गया। वहीं करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क जाम रहने से आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं इससे पूर्व सेविका व सहायिका ने प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला प्रांगण से रैली भी निकाली। जिसमें सरकार विरोधी नारे भी लगाये गये। गौरतलब हो कि सेविका व सहायिका का विभिन्न मांगों को लेकर बीते पांच दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस चक्का जाम के मौके पर रोजी बेगम, रेखा देवी, निवेदिता कुमारी, जुबेरा, नाजिश बानो, रंजना देवी, पूनम देवी, असगरी, ममता देवी, बीणा देवी आदि मौजूद थी।