जोगबनी में अगले वर्ष सरदार पटेल की प्रतिमा का होगा अनावरण
अररिया। जोगबनी स्थिति पटेलनगर में बुधवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वी जयंती मन
अररिया। जोगबनी स्थिति पटेलनगर में बुधवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा अतिपिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश राय, वार्ड पार्षद संजीव दास, वीरेश सिन्हा, बैद्यनाथ महतो एवं राकेश ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात लोगों ने लौहपुरुष की चित्र पर पुष्प माला पहनाकर उन्हें कार्यों को याद किया। मौके पर मुख्य अतिथि राय ने कहा कि आज ही के दिन लौह पुरुष को दुनिया का सबसे बड़ी 182 मीटर की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री के हाथों हुआ है। अगले वर्ष 2019मे जोगबनी के पटेलनगर में लौह पुरुष की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वार्ड पार्षद संजीव दास ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है, वह कार्य कांग्रेस ने नहीं किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश चन्द्र विश्वास, हरिमोहन कर्ण, पवन यादव, मुकेश सिह, गुड्डू सिह, विनय सोनी, राकेश सोनी, रतन गिरी, राजेश पूर्वे,मिष्ठी सिहा, अकबर अली, एवं गंगा कामत सहित दर्जनों नगरवासी मौजूद थे।