Move to Jagran APP

देश की ताकत का शानदार प्रदर्शन था सर्जिकल स्ट्राइक : प्राचार्य

अररिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के निर्देश पर शनिवार को अररिया महाविद्यालय अररिया में

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 01:05 AM (IST)
देश की ताकत का शानदार प्रदर्शन था सर्जिकल स्ट्राइक : प्राचार्य
देश की ताकत का शानदार प्रदर्शन था सर्जिकल स्ट्राइक : प्राचार्य

अररिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के निर्देश पर शनिवार को अररिया महाविद्यालय अररिया में सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार ¨सह ने किया एवं भव्य संगोष्ठी और वीर सपूत भारतीय सैनिकों के त्याग व बलिदान पर चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा की भारत भूमि हम सबों की जन्म भूमि है इसकी रक्षा के लिए हर युवाओं को हर हमेशा तत्पर रहना चाहिए । भारत देश में अनेकों जवान अपनी शहादत देकर इस देश को सुरक्षित एवं संस्कृतिबान बनाकर रखने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। इन वीर सपूतों की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विगत 2 वर्ष पूर्व हमारे भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तानी सेना को अपनी औकात बता दिया। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान द्वारा हो रहे घुसपैठियों की चौकियों को नष्ट कर अपने इरादे जता दिया तथा पाकिस्तान के मनोबल को करारा झटका दिया। सेनाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्ट्राइक डे मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक पाठक ने भी अपने विचार रखे। उन्होने कहा जिनमें अपने देश अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की जज्बा नहीं है उस व्यक्ति का जीवन निरर्थक है। इसके अलावा अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल सलाम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किए। छात्र संघ की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार मंडल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के सैनिकों का सम्मान करना हम सबों का परम कर्तव्य है। आज हम इन वीर सपूत सैनिकों के वजह से ही हमारा देश सुरक्षित है और सर्जिकल स्ट्राइक पर हमारे देश के सेनाओं ने जो वीरता दिखाई उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर डॉक्टर

loksabha election banner

शफीक के अलावा छात्र, छात्राओं में ¨पटू कुमार, ध्रुव कुमार, रोहित कुमार यादव, राज कुमार राज, पशुपति कुमार, सागर कुमार, विवेक कुमार, संजय कुमार, अंकित राव ठाकुर, आदित्य राज ठाकुर आदि उपस्थित थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.