बकरा के कटान से दो घर नदी में समाया
अररिया। नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बकरा नदी का कटान तेज गति से जारी है। कुरसेल पंचाय
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 12:37 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:37 AM (IST)
अररिया। नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बकरा नदी का कटान तेज गति से जारी है। कुरसेल पंचायत के बलुवा गांव में बकरा नदी के कटान से दो लोगों के घर शनिवार को नदी में समा गया। कटान पीड़ितों में मो. हारिस तथा मो अमीरूद्दीन शामिल हैं। कटान पीड़ितों ने जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा से कटान रोकने की मांग की है। उधर ग्रामीणों ने सीओ पवन कुमार झा को सूचना देकर राहत सामग्री देने की मांग की है। कटान के बाद पीड़ित दूसरे के घर में शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि कटान नहीं रोका गया तो और भी कई लोगों के घर कटान की जद में आ सकता है। नदी के तेज धार के कारण कटान बदस्तूर जारी है। इसके अलावा मटियारी , सतबिटा, मझुवा में भी कटान जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें