यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीच रास्ते में थम गया नरेंद्र झा का अभिनय सफर
अररिया। फिल्म रईस के मूसा भाई नरेंद्र जाट अब हमारे बीच नहीं रहे। बिहार के मधुबनी जिले

अररिया। फिल्म रईस के मूसा भाई नरेंद्र जाट अब हमारे बीच नहीं रहे। बिहार के मधुबनी जिले स्थित कोईलख गांव की गलियारे से निकलकर मुंबई फिल्म एवं टीवी सीरियल में अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवाने वाले 45 वर्षीय नरेंद्र झा का हृदय गति रुकने के कारण बुधवार को वाडा स्थित एक फार्म हाउस में असमय निधन हो गया। इसके साथ ही बिहार के संगीत एवं कलाप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अररिया जिले के फारबिसगंज में सीमांचल स्टार भोजपुरी गायक पंकज मतवाला के आवास पर गुरुवार को अभिनेता नरेंद्र झा के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई । मौके पर बहुचर्चित गीतकार अमन राजा ने कहा कि नरेंद्र झा ने जिस भी टीवी सीरियल एवं फिल्मों में अभिनय किया, उन्होंने दिए गए कैरेक्टर को बखूबी निभाया है । बिहार के नरेंद्र झा ने मुंबई के फिल्मी जगत में अपना परचम लहराया। बिहार ने एक प्रतिभावन कलाकार खो दिया है । घरवालों के आइएएस बनने के सपने से अलग उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रख कर बिहार का गौरव बढ़ाया। उन्होंने पौराणिक सीरियल रावण, छूना है आसमान, एक घर बनाऊंगा, चेहरा, जय हनुमान सहित फिल्म, हैदर रईस, मोहन जोदड़ो शोरगुल, फोर्स 2, हमारी अधूरी कहानी आदि में भी जोरदार अभिनय किया ।
