चित्रकला प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित
अररिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फारबिसगंज के द्विजदेनी मैदान में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मा
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 12:16 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 12:16 AM (IST)
अररिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फारबिसगंज के द्विजदेनी मैदान में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मासूम अंसारी के द्वारा झंडा फहराया गया। वहीं पार्टी के प्रधान राहुल गांधी के आदेशानुसार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तदोपरांत छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंडध्यक्ष ने कहा कि इस तिरंगे के नीचे संकल्प लें कि अपने समाज और देश को बंटने नहीं देंगे। हमेशा देशहित- समाजहित व लोकहित में कार्य करेंगे। मौके पर ह•ारत अली उपाध्यक्ष, रियाजुल प्रखण्ड सचिव,तैयब अध्यक्ष कर्मचारी संघ अररिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें