Araria: पलासी-जोकीहाट रोड पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से घायल; दोनों रेफर
Araria Road Accident पलासी-जोकीहाट पथ पर शुक्रवार देर अपराह्न मैना के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। मृतक युवक अबुशमा 25 वर्ष जोकीहाट थाना क्षेत्र के हरदार गांव का बताया गया है।
पलासी, संवाद सूत्र: पलासी-जोकीहाट पथ पर शुक्रवार देर अपराह्न मैना के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं।
मृतक युवक अबुशमा 25 वर्ष जोकीहाट थाना क्षेत्र के हरदार गांव का बताया गया है, जबकि घटना में घायल मृतक की मां नसीमा खातून 50 वर्ष व बहन कुदरती खातून 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक सहित दोनों घायलों काे पीएचसी पलासी लाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक अबुशमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी मां व बहन को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।