संस्कृति की पहचान है ¨हदी भाषा
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में श्
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शुक्रवार को ¨हदी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर ¨हदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में ¨हद की शान है ¨हदी, हमारी पहचान है ¨हदी जैसे सहित कई गगन भेदी नारे भी लगाए गए। मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधान राजीव रंजन ने उपस्थित छात्र- छात्राओं व ग्रामीणों को ¨हदी भाषा की विशेषता के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि हम सबों की संस्कृति की पहचान ¨हदी भाषा है। इस मौके पर सुनील हांसदा, शैला सोरेन, दुल्ली देवी, अशोक नाथ झा, सुशीला देवी, रुक्मिणी देवी सहित विशिस के सदस्य सहित कई अभिभावक मौजूद थे।