Move to Jagran APP

टीम ने की खाद्यान्न गोदाम की जांच, खाद्यान्न माफिया में मचा हड़कंप

संसू, फुलकाहा (अररिया): अररिया । फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला के निर्देश पर ग

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 09:25 PM (IST)
टीम ने की खाद्यान्न गोदाम की जांच, खाद्यान्न माफिया में मचा हड़कंप
टीम ने की खाद्यान्न गोदाम की जांच, खाद्यान्न माफिया में मचा हड़कंप

संसू, फुलकाहा (अररिया):

loksabha election banner

अररिया । फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे दयानंद यादव की खाद्यान्न गोदाम की जांच की। जांच टीम के अधिकारी ने गोदाम के भीतर खाद्यान्न के बोरों की वीडियोग्राफी तथा स्टील तस्वीर लेने के साथ खाद्यान्न का सेंपल लिया। इस दौरान मदन साह की गोदाम की जांच बंद रहने के कारण नहीं हो सका। नरपतगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि मदन साह की गोदाम की भी जांच की जाएगी। बताते चले कि लोगों की शिकायत पर दैनिक जागरण ने खाद्यान्न की जमाखोरी और कालाबाजारी से संबंधित खबर को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया इसके बाद हरकत में आई प्रशासन ने कार्रवाई की। जांच टीम में नरपतगंज बीडीओ रंजीत कुमार सिंह,सीओ प्रवीण कुमार ,एमओ धनेश्वर कुमार, बीसीओ सुनील कुमार सिंह एवं नरपतगंज थाने की आधे दर्जन पुलिस शामिल थे। एमओ धनेश्वर कुमार ने बताया कि प्रथम ²ष्टया में गोदाम में रखे अनाज जनवितरण प्रणाली के गोदाम के प्रतीत हो रहे हैं। इस कार्रवाई से खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। नरपतगंज के जब जविप्र के खाद्यान्न कालाबाजारी की सूचना लगातार अधिकारी को मिल रही थी। अहम यह है कि यह सब नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे गोदाम में हो रहा था जिसके कारण अधिकारी की बदनामी हो रही थी। इधर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र अलबेला ने बताया कि खाद्यान्न माफिया कितना भी बड़ा और ऊंचा रसूख वाला क्यों न हो वह बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। गरीबों का निवाला गटकने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.