अनुदान में अनियमितता को लेकर आक्रोश
अररिया। बाढ़ अनुदान में बड़े पैमाने पर बरती गई अनियमितता को लेकर लोगों मे आक्रोश देखा जा र
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 06:55 PM (IST)
अररिया। बाढ़ अनुदान में बड़े पैमाने पर बरती गई अनियमितता को लेकर लोगों मे आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बाढ़ अनुदान में नगर पंचायत द्वारा काफी भेदभाव किया गया है। जिसके कारण अधिकांश लोग लाभ से वंचित हो गए हैं। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि नगर पंचायत के उदासीनता के कारण वार्ड संख्या 13 मे लगभग 150 परिवार अहमदपुर,शाहपुर एवं भटवा टोल के लोग बाढ़ अनुदान से वंचित हैं। पीड़ित प्रतिदिन बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। । कामोवेस सभी वार्डो की यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत का यही हाल रहा तो अनुदान से वंचित लोगो द्वारा नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें