Move to Jagran APP

बाढ़ सहायता अनुदान राशि से संबंधित कार्यो का लिया जायजा

अररिया। एसडीओ संजय कुमार व डीआरडीए के निदेशक ने संयुक्त रूप से सोमवार को प्रखंड मुख्याल

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 06:20 PM (IST)
बाढ़ सहायता अनुदान राशि से संबंधित कार्यो का लिया जायजा
बाढ़ सहायता अनुदान राशि से संबंधित कार्यो का लिया जायजा

अररिया। एसडीओ संजय कुमार व डीआरडीए के निदेशक ने संयुक्त रूप से सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बाढ़ सहायता अनुदान राशि से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। इस क्रम में मौके पर मौजूद बीडीओ डॉ. खुर्शीद आलम और सीओ सत्येन्द्र कुमार ¨सह को कई आवश्यक निर्देश दिए। जायजा के क्रम में पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से सर्वप्रथम हाई स्कूल पलासी पहुंचकर फूड पै¨कग से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। साथ ही दो दिनों के भीतर फूड पैके¨टग से संबंधित कार्यों को पूरा करने का निर्देश सीओ और बीडीओ को दिया। तत्पश्चात प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में चल रहे बाढ़ सहायता अनुदान राशि से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ सहायता अनुदान राशि से संबंधित अब तक मात्र दो पंचायतों का कार्य होने को लेकर पदाधिकारी द्वय कार्यों के धीमी गति से चलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बाढ़ सहायता अनुदान राशि से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही 20 सितंबर तक बाढ़ सहायता अनुदान राशि लाभुकों के बैंक खाते में भेजने का निर्देश दिया। इस कार्य को युद्ध स्तर पर ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो0 मुर्शिद आलम, बलराम यादव, मुखिया मो0 मतीउर्रहमान, मो0 अफरोज आलम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.