चलो करें मतदान मगनमन यही कहे, चलो करे मतदान
अररिया। चलो करें मतदान मगनमन यही कहे चलो करें मतदान मगनमन यही कहे। इस गीत के साथ शुक्र
अररिया। चलो करें मतदान मगनमन यही कहे, चलो करें मतदान मगनमन यही कहे। इस गीत के साथ शुक्रवार को जिले के दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिले के चर्चित संगीतकार अमर आंनद द्वारा गीत गाकर मतदाताओ को जागरूक किया गया। मोके पर श्रम अधिकारी रोहित कुमार द्वारा मतदाताओ को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस विधानसभा चुनाव को लेकर हरेक वोट कीमती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति सात नवंबर को अपने- अपने घरों से निकले और मतदान के इस महापर्व में शामिल हो। जिला प्रशासन के निर्देश शुक्रवार को उच्च विद्यालय अररिया में दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया साथ ही मौजूद अधिकारियों द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए उत्साहवर्धन किया गया। जागरूकता रैली उच्च विद्यालय से निकलकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान विभिन्न बोर्ड बैनर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। दिव्यांग मतदाताओं को संबोधित करते हुए स्वीप कोषांग विकास कुमार ने बताया की इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। इसलिए सभी मतदाता अपने- अपने घरों से निकलकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हो। मौके पर पचास से अधिक दिव्यांग मतदाता मौजूद थे।