Move to Jagran APP

रंधीर बने भाजपा अररिया के नगर अध्यक्ष

अररिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने गुरुवार को अधिसूचना जार

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:16 AM (IST)
रंधीर बने भाजपा अररिया के नगर अध्यक्ष
रंधीर बने भाजपा अररिया के नगर अध्यक्ष

अररिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने गुरुवार को अधिसूचना जारी करते हुए जिले में निर्वाचित मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई है। जिसमे रंधीर सिंह को लगातार दूसरी बार अररिया का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जोगबनी नगर के लिए अरविद कुमार साह, फारबिसगंज के लिए रजत कुमार सिंह, बथनाहा के लिए जितेंद्र कुमार, खवासपुर सुनील कुमार भगत, रेणु गांव के लिए विपिन मेहता, वाजपेयी नगर विकास कुमार भगत, पटेगना राजू कुमार साह, दीनदयाल नगर अजित कुमार दास, कलियागंज जगन्नाथ झा, सिकटी हरेंद्र नाथ सिंह, बरदहा अजय कुमार मंडल कुर्साकांटा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह,कुर्साकांटा दक्षिण सत्य नारायण मिश्र, बलुवा रमेश कुमार चौधरी, जोकीहाट विवेक आंनद, उदाघाट मनोज कुमार विश्वास, बागनगर प्रकृति देवी, नरपतगंज प्रमोद यादव, फूलकहा कमलेश कुमार साह, पिठौरा पवन कुमार यादव, भरगामा दीपक कुमार मुन्ना, चिरियहाट कृष्णनंदन कुमार चौधरी, रानीगंज कृष्ण कुमार सैनानी, गिदवास गनोरी प्रसाद मंडल, बसेठी विक्रम मंडल और आडवाणी नगर के लिए अशोक मेहता को मंडल अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया है। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को सांसद प्रदीप सिंह व पूर्व विधायक देवयंती यादव ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.