कारी कोसी में डूबने से किशोर की मौत
अररिया। कारी कोसी नदी के सिसो घाट पर शनिवार को बीरेन्द्र ¨सह का 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार नामक किशोर की डूबने से मौत हो गयी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Dec 2017 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 08:54 PM (IST)
अररिया। कारी कोसी नदी के सिसो घाट पर शनिवार को बीरेन्द्र ¨सह का 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार नामक किशोर की डूबने से मौत हो गयी। किशोर काला बलुआ वार्ड संख्या नौ का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार गौरव खेत देखने के लिए जा रहा था। घाट पार करने के लिए जैसे ही नदी में उतरा वैसे ही उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने जब तक उसे पानी से निकालते तब उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। घटना से पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें