दहेज मुक्त राज्य को लेकर निकली जागरूकता रैली
अररिया। प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह व दहेज मुक्त राज्य बनाने को लेकर गुरुवार क
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Oct 2017 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 11:42 PM (IST)
अररिया। प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह व दहेज मुक्त राज्य बनाने को लेकर गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद मंडल के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने पलासी बाजार से रैली निकालते हुए पलासी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय में रैली सम्पन्न हुआ। रैली में बाल विवाह नहीं करने, दहेज नहीं लेने, व बेटी बचाओ से संबंधित नारे लगाए गए। साथ ही उक्त सबों ने दहेज को सभ्य समाज के लिए एक कलंक बताते हुए दहेज नहीं लेने व बाल विवाह नहीं करने के लिए संकल्प लेने की बात कही। मौके पर जदयू के मो. अली, अबु कलाम, बन्देलाल मंडल, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, दिनेश मांझी, शबनम आरा, बेचन मंडल, निर्मला देवी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें