गहराता जा रहा जमीन विवाद, खून से धरती हो रही लाल
अररिया। जमीनी विवाद गहराता जा रहा है। अररिया धरती खून से लाल हो रही है। आए दिन जमीन ि
अररिया। जमीनी विवाद गहराता जा रहा है। अररिया धरती खून से लाल हो रही है। आए दिन जमीन विवाद को लेकर अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। कुछ लोग रिश्ते को भी तार तार कर जमीन की हवस के शिकार बन गए। ऐसा ही एक और मामला शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में सामने आया। 13 वर्षीय हुस्नआरा की मौत का कारण भी जमीन विवाद ही बताया जा रहा है। जिन लोगों पर हत्या के आरोप लगे हैं, उसमें से अधिकांश पड़ोसी व संबंधी हैं। शुक्रवार की रात हत्यारों ने हुस्नआरा की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को धान के खेत में फेंक दिया। हालांकि हत्या के चश्मदीद गवाह अबतक पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन पुलिस भी मान रही है कि जमीनी विवाद के कारण ही युवती की हत्या की गई है।
परिजनों ने हत्या के कारण जमीनी विवाद ही बताया है। गांव वालों ने बताया कि दो पक्ष जो आपस में रिश्तेदार भी हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा न्यायालय में मुकदमा भी लंबित है। इधर निर्मम हत्या के बाद चिकनी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। बड़ी संख्या में आसपास के लोग पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे थे। सड़क पर कुछ महिलाएं आपस में अपनी भाषा में चर्चा कर रही थी कि जिसने भी हत्या की है, हत्यारा बहुत निर्दयी होगा। आखिर इस मासूम ने किसका क्या बिगड़ा था? फूल सी बच्ची को दि¨रदों ने बेरहमी से मार दिया। रात में मासूम को बुलाने आई औरत किशोरी की रिश्ते में दादी होगी। कोट जमीन व आपसी विवाद के कारण किशोरी की हत्या की गई है। पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है। बहुत जल्द हत्यारा कानून के गिरफ्त में होगा।
- कुमार देवेंद्र ¨सह, एसडीपीओ अररिया।