सालगोड़ी कचना में फैला पानी, नाव के सहारे हो रहा आवागमन
अररिया। मौसम के बदलने के साथ ही बकरा और नूना नदी मे जल स्तर घट रहा है। इसके बावजूद नू
अररिया। मौसम के बदलने के साथ ही बकरा और नूना नदी मे जल स्तर घट रहा है। इसके बावजूद नूना नदी की नई धारा से बह रहे पानी अभी भी पड़रिया के सालगोड़ी कचना गांव में फैला हुआ है। चारों ओर से घिरे रहने के कारण नाव के सहारे आवागमन कर आवश्यक सामग्री व स्थानीय सहायता लाने व ले जाने को विवश हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रमीज अहसन ने बताया कि यह क्षेत्र काफी नीचा है। इस क्षेत्र में बराबर पानी आते रहता है। इस बार नूना नदी की दिशा परिवर्तन होने के कारण पंचायत का 3000 से अधिक आबादी पानी की चपेट में आ गया है। प्रखंड का सबसे पिछड़ा पंचायत पड़रिया में यह हालात को सदियों से नजर अंदाज किया गया। यहां की मजलूम जनता इतने बर्दाश्त करते हैं। इस हालात को देखते हुए प्रशासन से अनुरोध है कि पानी सूखते ही जितना जल्द हो सके जल विभाग के जरिये बोल्डर से नूना नदी के तटबंध को मजबूती से बांधकर पूरे पंचायत को बचाने की व्यवस्था की जाए।