नदियों के जलस्तर में कमी से राहत
अररिया। पलासी प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली बकरा व रतवा नदी के जल स्तर में बीते दो दिनों
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM (IST)
अररिया। पलासी प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली बकरा व रतवा नदी के जल स्तर में बीते दो दिनों से हुई कमी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि अब भी बाढ़ का पानी पूरी तरह उतरा नहीं है। बकरा नदी में उफान से नदी का पानी प्रखंड के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में फैल गया था। कई ग्रामीण सड़कों के आर पार पानी बहने से सड़क कई जगह कट गई है। बीते चार - पांच दिनों से धान फसल पानी में डूबे रहने से नुकसान की बात कही जा रही है। जिससे किसानों में मायूसी व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें