बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का लें संकल्प : डीएम
अररिया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके बताए रास्ते पर चलने का
अररिया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरुवार को समाहरणालय परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर डीएम के अलावा उप विकास आयुक्त इनामुलहक अंसारी, सदर एसडीओ प्रशांत कुमार, डीआरडीए निदेशक शम्भू कुमार, आइसीडीएस डीपीओ संजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशि शेखर चौधरी, अजय कुमार, डीएसपी केडी ¨सह, देवेन्द कुमार पासवान, एडीपीआरओ दिलीप सरकार, भाजपा नगर अध्यक्ष रणधीर ¨सह, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश पासवान, नंद मोहन मिश्रा सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाबा साहब ने स्वतंत्र भारत के संविधान का निर्माण करके भारत को पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश बनाने में अपना सहयोग दिया। इस संविधान की वजह से ही भारत एक अखंड और धर्मनिरपेक्ष देश है। बाबा साहब ने देश में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।