समाज में भेदभाव के खिलाफ थे डॉ. आंबेडकर
अररिया। फारबिसगंज में गुरुवार को अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव
अररिया। फारबिसगंज में गुरुवार को अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कैंडल जलाकर सभा का आयोजन किया गया। सभा का नेतृत्व नगर कार्यकारी सदस्य अक्षय कुमार एवं काउंसिल सदस्य आकाश कुमार कर रहे थे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत बच्चों के बीच समरसता भाव के साथ मिठाई वितरण किया गया। मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज चौधरी, करण ¨सह, गोलू ¨सह ने कहा कि बाबा साहब द्वारा देश के प्रति किया गया कार्य अमुल्य है। जिनको देश हमेशा याद करता रहेगा। संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने देश में फैली जातिवाद, भेदभाव, छुआछूत को खत्म करने के सदैव हिमायती रहे। मौके पर अम्बेडकर भारतीय समाज के संस्थापक सचिव सूरज कुमार सोनू ने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा व्यक्ति में आत्मविश्वास व चरित्र निर्माण करने वाली होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत को अपनाकर हीं समाज में सौहार्द व समृद्धि आ सकती है। इस अवसर पर राजन ¨सह, सोनू, राहिल खान, शाहजहां शाद, छबीलाल राम, दिलीप राम, श्याम सुंदर राम, श्याम सुंदर राम, मुन्ना भारती, पवन राम, शशिभूषण, सुमन सहित अन्य मौजूद थे। इधर भाजयुमो रेणुग्राम अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार यादव के नैतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मध्य विद्यालय परिसर में सामाजिक समरसता के रुप मे बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनायी। इस मौके पर कार्यक्रम में अध्यक्ष जिलाकार्य समिति सदस्य अशोक कुमार भारती, मुकेश कुमार मण्डल, बिरेन्दर कुमार मण्डल, सोनू यादव, गौरव पासवान, विकाश यादव, अंगद पासवान, अभिषेक दास, विशाल दास, मनीष कुमार, राजकुमार, पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।