ट्रांसफॉर्मर खराब रहने से पांच वार्डो में बिजली आपूर्ति है ठप
अररिया। फारबिसगंज में एक हफ्ता से बिजली की आपूर्ति ठप है। शहर के दरभंगिया टोला में दो
अररिया। फारबिसगंज में एक हफ्ता से बिजली की आपूर्ति ठप है। शहर के दरभंगिया टोला में दो सौ केबी के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ जाने से शहर के वार्ड संख्या 11, 12, 13, 23 एवं 24 के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शोहराब आलम, रामकुमार, गुड्डू, मुर्तुजा, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, अरसद अली आदि ने बताया की दरभंगिया टोला के ट्रांसफॉर्मर में पिछले एक महीने से खराबी है विभाग ठीक करने के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ देता है।वहीं गर्मी के मौसम में फारबिसगंज पावर हाउस क्षेत्र में 24 घंटे में 8 से 10 घंटे फाल्ट के चलते विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी परेशान हैं। आन ड्यूटी कर्मचारी अजय झा ने बताया की गर्मी के मौसम में हि¨टग लॉश के चलते लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। शहर के छुआ पट्टी, दरभंगिया टोला और पोस्ट आफिस चौक पर लगे ट्रांसफार्मर पर सब से अधिक लोड है जिस कारण परेशानियां हो रही है। वहीं जेई रविन्द्र कुमार का कहना है लोगों द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाने दिया जा रहा है जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों द्वारा बार -बार विरोध के कारण शहर में एक दर्जन जगहों पर ट्रांसफार्मर लगाने की योजना अधर में लटकी हुई है। सड़क किनारे पोल लगाने का जगह- जगह विरोध किया जाता है।