Move to Jagran APP

वीसी के जरिये मुख्यमंत्री ने जाना प्रवासियों का हाल

अररिया। अररिया शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से अररि

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 11:46 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 11:46 PM (IST)
वीसी के जरिये मुख्यमंत्री ने जाना प्रवासियों का हाल
वीसी के जरिये मुख्यमंत्री ने जाना प्रवासियों का हाल

अररिया। अररिया, शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से अररिया जिले के दो क्वारंटाइन केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य विद्यालय टेढ़ी मुसहरी फॉरबिसगंज एवं मध्य विद्यालय हरियाबारा पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। क्वारंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों की रहने की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ सफाई का बारीकी से अवलोकन किया।

loksabha election banner

वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच ने जिले में संचालित क्वारंटाइन केंद्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। साथ ही श्रमिकों के स्किल के अनुरूप नए उद्योगों को बढ़ावा देने की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी श्रमिकों के साथ सीधा संवाद किया। मध्य विद्यालय टेढ़ी मुसहरी फॉरबिसगंज, अररिया स्थित क्वारंटाइन केंद्र पर श्रमिकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए स्वस्थ रहने के लिए प्रेड करके दिखाया। संवाद के क्रम में श्रमिकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि हम लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे प्रवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर की गई व्यवस्थाओं को सराहा गया। एक बिजली मिस्त्री ने मुख्यमंत्री को कोरोना पर गाना गाकर भी सुनाया, नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे और नून रोटी खाएंगे बिहार में ही रहेंगे । मुख्यमंत्री ने कवॉरंटाइन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उनकी राय भी ली। आए हुए प्रवासी श्रमिक से बातचीत के दौरान पूछा कि आप कहां रहते थे, वहां क्या करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप लोगों यहां पर ही काम दिया जाएगा। इसके लिए श्रमिकों के स्किल के अनुरूप नए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए आप लोग अपने घर में रहकर काम कीजिए।

स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता के आधर पर कार्य देने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिग से पूर्व जिलाधिकारी ने क्वारंटाइन केंद्रों पर रह रहे लोगों से अपील की कि सभी बाहर से आए हुए लोगों को क्वारंटाइन में रहना जरूरी है। यह सभी लोगों के हित में है, सभी लोग शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना से बचाव का यही प्रभावी उपाय है। सभी को उनके स्किल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में जॉब कार्ड भी बनवाया जा रहा है। मध्य विद्यालय हरिया, अररिया में उप विकास आयुक्त, मनोज कुमार ने क्वारंटाइन केंद्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। यहां भी मुख्यमंत्री ने आवासित व्यक्तियों से सीधी बात कर उनका हाल चाल जाना। वीडियो कांफ्रेंसिग में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक धुरत सायली, गोपनीय प्रभारी, आपदा प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फॉरबिसगंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी अररिया एवं फॉरबिसगंज सहित क्वारंटाइन केंद्र पर रह रहे प्रवासी जुड़े थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.