Move to Jagran APP

विकसित भारत की पहचान के लिए शत-प्रतिशत हो मतदान - आभाविप

- मतदाता जन जागरूकता अभियान को लेकर रेणु पुस्तकालय में हुआ बैठक। संवाद सूत्र फारबिसगंज

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 12:52 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 12:52 AM (IST)
विकसित भारत की पहचान के लिए शत-प्रतिशत हो मतदान - आभाविप
विकसित भारत की पहचान के लिए शत-प्रतिशत हो मतदान - आभाविप

- मतदाता जन जागरूकता अभियान को लेकर रेणु पुस्तकालय में हुआ बैठक।

loksabha election banner

संवाद सूत्र, फारबिसगंज,(अररिया): फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय परिसर में मंगलवार को मतदाता जन जागरूकता अभियान को लेकर आभाविप जिला इकाई कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन मौजूद थे। मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ने सफल निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा विश्व को सबसे बड़े लोकतंत्र के सफल संचालन से परिचय कराया है। अपना वोट डालकर हम केवल सरकार या अपना प्रतिनिधि नहीं चुनते हैं, बल्कि आगामी भारत की दिशा तय करते हैं। अपने वोट से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि भारत का भविष्य किस तरह के लोगों के हाथ में होगा और विकास की गति क्या होगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय सिडिकेट सदस्य सह अभाविप के विश्विद्यालय प्रमुख प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि 2019 में लोकतंत्र का त्योहार लोकसभा चुनाव संपन्न होने जा रहा है। हम नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। हमारा एक वोट लोकतंत्र को सफल बनाने में बड़ी भूमिका अदा करता है। बैठक में सत्यवान मालाकर, ललित पौद्दार, दीपक कुमार मंडल, उमेश राणा,सूरज चौधरी, करण सिंह, संतोष यादव, गणपति झा, नीरज निराला, विकाश कुमार, विकास ठाकुर, अभिनव भगत, आकाश कुमार, कन्हैया झा, गोलू सिंह, राजन सिंह, गोपाल साह, दीपक सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.