Move to Jagran APP

Araria News: अररिया में 4 ने पार्षद, फारबिसगंज में 12 और जोगबनी में 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा किया दाखिल

बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के तहत नगर परिषद और नगर पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन गुरुवार को अररिया और फारबसिगंज अनुमंडल कार्यालय सह निर्वाचन कार्यालय नामांकन कार्य किया गया।

By Ashutosh Kumar NiralaEdited By: Umesh KumarPublished: Thu, 15 Sep 2022 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 12:35 AM (IST)
Araria News: अररिया में 4 ने पार्षद, फारबिसगंज में 12 और जोगबनी में 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा किया दाखिल
बिहार नगर निकाय चुनाव 2022। अररिया न्यूज

अररिया, जागरण संवाददाता। नगर परिषद और नगर पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन गुरुवार को अररिया और फारबसिगंज अनुमंडल कार्यालय सह निर्वाचन कार्यालय नामांकन कार्य किया गया। जानकारी के अनुसार अररिया में पार्षद के चार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

loksabha election banner

वहीं फारबिसगंज में 03 मुख्य पार्षद 01 उप मुख्य पार्षद और शेष 12 अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि जोगबनी में कुल 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें उप मुख्य पार्षद पद के किये चार, मुख्य पार्षद पद के लिए शून्य और वार्ड पार्षद पद के लिए 09 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इन लोगों ने किया नामांकन

फारबिसगंज नगर परिषद मुख्य पार्षद पद के लिए गुंजन सिंह पति विजय कुमार सिंह, बीणा देवी पति अरविंद यादव, सुनीता जैन पति प्रदीप लुनिया ने और उप मुख्य पार्षद पद के लिए नूतन भारती पति उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव ने और वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 14 से मो. इस्लाम पति करीम, वार्ड संख्या 25 से पिंकी राय पति रंजीत राय, वार्ड संख्या 13 से नाजदा खातुन पति इलियास मंसूर ने, वार्ड संख्या 24 से रीता देवी पति अरुण कुमार निराला, वार्ड संख्या 12 से मो. महबूब आलम पिता यासीन रजा, वार्ड संख्या 09 से बच्चू साह पिता स्वर्गीय साधु साह ने वार्ड संख्या 15 से चुन्नी खातुन पति मो. कुद्दुश ने, वार्ड संख्या 21 से मो. सुलेमान पिता मकसूद आलम ने, वार्ड संख्या 06 स्व उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव पिता वासुदेव यादव ने, वार्ड संख्या 07 से कंचन देवी पति धीरज पासवानने वार्ड संख्या 18 से मो. जलाल पिता मो यूसुफ ने वार्ड संख्या 17 से राज कुमार अग्रवाल पिता कन्हैया लाल अग्रवाल ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में फारबिसगंज नप के लिए बनाये गये निर्वाचन कार्यालय कक्ष में पहुंच कर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर अवर निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कृष्ण, सहायक निर्वाची फारबिसगंज अंचल के राजस्व अधिकारी हिंदुजा भारती श्री, नरपतगंज के एमओ कुणाल कुमार, कर्मी में राघव मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं जोगबनी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद पद के लिए आयशा खातुन पति अब्दुल वाहिद, कौशल्या देवी पति सुरेश दास, मौटूसी सिंह पति गुंजन सिंह, अनिता देवी पति राम इकबाल चौधरी ने और वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 13 से बिलकिश पति हमीद ने वार्ड संख्या 08 से आमना पति इम्तियाज, वार्ड संख्या 10 से मो. मुश्ताक पति मो. इलियास, वार्ड संख्या 13 से शकीला खातुन पति रसीद साह, वार्ड संख्या 19 से बदल पिता महबूब अंसारी, वार्ड संख्या 19 से ही मो. इस्लाम पिता रहमत अली, वार्ड संख्या 23 से सकीना पति मो जहांगीर, वार्ड संख्या 06 से हीना प्रवीण पति रिजवान ने और वार्ड संख्या 02 से लतिफन पति युनुस ने निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अधिकारियों के सामने दाखिल किया प्रपत्र

इस मौके पर अवर निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कृष्ण,सहायक निर्वाची पदाधिकारी नरपतगंज अंचल के राजस्व अधिकारी उत्तम राहुल,प्रखंड अल्पसंख्यक पदाधिकारी दीपा कुमारी,सीडीपीओ नरपतगंज स्वेता कुमारी सहित कर्मी मौजूद रहे। जबकि इस क्रम में नवीन कुमार कर्ण,महमूद उर्ररहमान,सचिदानंद समदर्शी,अमलेश कुमार,अखिलेश कुमार,रमण कुमार सहित अन्य सक्रिय रूप से लगे रहे।

नामांकन स्थल अनुमंडलीय कार्यालय के मुख्य द्वार सहित परिसर व सभी जगहों पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को ले कर अनि नरेंद्र सिंह,परवेज अहमद,लल्लू पाल,मनोरमा कुमारी सहित अन्य व दंडाधिकारी के रूप में बीसीओ मनोज कुमार,बीएओ अमरनाथ गुप्ता,सहित अन्य सक्रिय हो कर तैनात रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.