विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Araria Voting @ 5 PM: अररिया में 66, सिकटी में 70, जोकीहाट में 69, नरपतगंज में 69, रानीगंज में 64, फारबिसगंज में 68 प्रतिशत वोटिंग

By Prashant Prashar Edited By: Alok Shahi
Published: Tue, 11 Nov 2025 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2025 06:22 PM (IST)

Bihar Chunav phase 2 Voting News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज मंगलवार, 11 नवंबर को शाम ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: अररिया में मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: अररिया में मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी रहीं।

HighLights

  1. Bihar Assembly Election 2025 news: छह विधानसभा की 2358 बूथ पर मतदान आज, 19 लाख 73 हजार मतदाता करेंगे वोट की चोट

  2. Bihar Election 2025: सबसे अधिक फारबिसगंज में बनाए गए हैं 420 मतदान केंद्र, जिले के 223 बूथ है संवेदनशील

  3. Bihar Vidhan Sabha Chunav latest News: फारबिसगंज में हैं तीन लाख 58 हजार 759 मतदाता

  4. Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: महिलाओं के लिए बनाए गए हैं 15 पिंक बूथ, युवा बूथ 19

  5. Bihar Election 2025 updates: सुबह सात बजे से संध्या छह बजे तक होगा मतदान, आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं 18

जागरण संवाददाता, अररिया। Bihar Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Polls latest News बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शाम पांच बजे तक अररिया जिले में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा सीट के हिसाब से अररिया में 66 प्रतिशत मतदान, सिकटी 70 प्रतिशत, जोकीहाट 69 प्रतिशत, नरपतगंज 69 प्रतिशत, रानीगंज 64 प्रतिशत, फारबिसगंज में 68 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अररिया जिले में दिन के तीन बजे तक 60 प्रतिशत वोटरों ने अपना मत डाल दिया है। यहां एक बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाल लिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अररिया जिले की छह विधानसभा अररिया, रानीगंज, सिकटी, फारबिसगंज, नरपतगंज और जोकीहाट के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। मतदान कराने के लिए इवीएम और सुरक्षा बलों सहित मतदान कर्मी के साथ पीठासीन पदाधिकारी सोमवार को अलग-अलग विधानसभा के लिए जिला मुख्यालय में बने डिस्पैच सेंटर अररिया कालेज, कृषि उत्पादन बाजार समिति, अल शम्स मिलिया कालेज और एमएलडीपीके यादव कालेज से रवाना हुए।

आज के मतदान में 19 लाख 73 हजार 854 मतदाता वोट की चोट करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से संध्या छह बजे तक होगा। इसके लिए जिले की सभी छह विधानसभा को मिलाकर 2358 बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदान कराने के लिए 2613 पोलिंग पार्टी भेजे गए हैं। निर्वाचन कार्य में 15 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मियों सहित कुल 10,847 कर्मी लगए गए हैं।

महिलाओं के लिए 15 पिंक बूथ, युवा बूथ 19 और आदर्श मतदान केंद्र 18 बनाए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक कुल छह बूथ बनाए गए हैं। 223 बूथ संवेदनशील है। मतदाता बूथ के अंदर मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे। यदि वे मोबाइल फोन लेकर जाते हैं तो वहां फोन जमा कर दें। इसके लिए सभी बूथ पर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है।

चुनाव कार्य में छह विधानसभा के लिए 295 सेक्टर दंडाधिकारी सहित संपूर्ण जिले में 18 सुपर जोनल दंडाधिकारी/जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी बूथ से वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। जिस पर भारत निर्वाचन आयोग तक निगरानी रख सकते हैं। विधानसभा वार नियंत्रण कक्ष बनाए हैं।1007 मतदान भवन में बनाए गए बूथ की सुरक्षा चुस्त दुरूस्त रहेगी। प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय पुलिस बल तैनात रहेंगे। 

विधानसभा वार बूथ एवं मतदाता एक नजर में

विधानसभा------बूथ------मतदाता पुरूष------महिला----अन्य--------कुल

  1. नरपतगंज-------398----177442---------158119---14-----335575
  2. रानीगंज(अ.जा)--412------176731------164731---25-----341487
  3. फारबिसगंज-------420----186973---------171777---09----358759
  4. अररिया-------397----174113---------158964---14-----333091
  5. जोकीहाट-------353----160050---------142795---15-----302860
  6. सिकटी-------378----158677---------143393---12-----302082

अररिया विधानसभा चुनाव 2025

  • कुल बूथ-2358
  • पुरुष मतदाता-10,33,986
  • महिला मतदाता-9,39,779
  • अन्य-89
  • कुल मतदाता-19,73,854
  • पीडब्लूडी मतदाता-20963
  • सेवा मतदाता-974

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।