विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में नेपाली शराब की तस्करी का भंडाभोड़: 1080 बोतल के साथ चोरी की 5 बाइक जब्त, फरार आरोपियों की तलाश तेज

Published: Mon, 20 Jul 2026 06:26 PM (IST)

सिकटी पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 1080 बोतल नेपाली शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पांच ...और पढ़ें

चोरी की 5 बाइकें बरामद। फोटो जागरण

चोरी की 5 बाइकें बरामद। फोटो जागरण

HighLights

  1. सिकटी पुलिस ने 1080 बोतल नेपाली शराब जब्त की।

  2. शराब तस्करी में प्रयुक्त पांच चोरी की बाइक बरामद।

  3. फरार तस्करों परशुराम और रोहित पर प्राथमिकी दर्ज।

संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। सिकटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से भंडारित 1080 बोतल नेपाली शराब के साथ चोरी की पांच बाइक जब्त की। जबकि पुलिस की इस कार्रवाई में फरार तस्करों की पहचान कर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चिह्नित तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।

जानकारी देते हुए सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई। कई दिनों से इसकी रेकी की जा रही थी।

जानकारी मिली कि सिकटी थाना क्षेत्र के सैदाबाद कालोनी वार्ड संख्या 12 निवासी रोहित पासवान के घर में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है। शराब की डिलेवरी अन्य जगहों पर किए जाने को लेकर शराब तस्कर सक्रिय है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में आठ से दस जवानों के साथ रोहित पासवान के घर पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में घर, आंगन तथा बाइक पर बंधी बोरी व डिक्की की तलाशी में विभिन्न ब्राडों के कुल 1080 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ, जिसे मौके पर हीं जब्त कर लिया गया।

आरोपी फरार, 5 बाइक बरामद

वहीं मौके से पांच बाइक भी जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त सभी बाइक चोरी की है। जब्त शराब नेपाल निर्मित है, जो प्रति बोतल 300 एमएल की है। फरार शराब तस्करों की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के सैदाबाद कालोनी वार्ड संख्या 12 निवासी परशुराम पासवान तथा रोहित पासवान के रूप में हुई है।

बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य शराब तस्कर परशुराम पासवान और रोहित पासवान मौके से भाग निकला। पुलिस ने फरार तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया कि इस तरह के मामलों में लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार ले जा रहे 76 पाउच देशी शराब बरामद, देवरिया से दो तस्कर गिरफ्तार