मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज
अररिया। थाना क्षेत्र के डेहटी महद्दी भाग निवासी मो. शाहिद ने मवेशी घर बनाने के विवाद को लेक
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM (IST)
अररिया। थाना क्षेत्र के डेहटी महद्दी भाग निवासी मो. शाहिद ने मवेशी घर बनाने के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में मो. परवेज, मो. दरवेश, मो. जहांगीर सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। घटना बीते 19 जनवरी की बताई गई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कानून को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें