आशा कर्मियों ने स्वास्थ मंत्री का फूंका पुतला
अररिया। जोकीहाट प्रखंड के आशा कर्मियों ने प्रखंड अध्यक्ष फिरदौस खातून की अध्यक्षता में बिहार
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 09:56 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 09:56 PM (IST)
अररिया। जोकीहाट प्रखंड के आशा कर्मियों ने प्रखंड अध्यक्ष फिरदौस खातून की अध्यक्षता में बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पाण्डेय का सोमवार को पूतला दहन कर सरकार विरोधी नारे लगाई। आशा कर्मियों का कहना था कि जबतक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आशा कर्मियों में बीबी आसमां , संजरी बेगम,सीमा परवीन, संजू देवी आदि मौजूद थीं। आशाओं ने मांगों का एक ज्ञापन बीडीओ शराफत हुसैन को सौंप कर सरकार से जल्द मांगे स्वीकृत किये जाने की मांग की। मांगों में सरकारी कर्मी का दर्जा, वेतन सहित अन्य मांगे शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें