दीपावली में भी नहीं हो रही शहर की साफ सफाई
अररिया। फारबिसगंज नगर पालिका के विवाद में शहर की साफ सफाई भगवान भरोसे चल रहा है। शह
अररिया। फारबिसगंज नगर पालिका के विवाद में शहर की साफ सफाई भगवान भरोसे चल रहा है। शहरवासी दीपावली जैसे पर्व में भी शहर की साफ सफाई नदारद है जबकि दीपावली में लोग अपने घरों दुकानों आदि की साफ सफाई करते हैं। नप की उदासीनता को लेकर नहीं लगता है कि इस शहर में दीपावली भी है। लगभग सभी वार्डो में कूड़े - कचरे की ढेर लगी है और तो और हर वार्डो के नाले की सफाई प्रभावित होने से लोगों के घरों से पानी निकासी की समस्या बनी है । मच्छरों का प्रकोप लगातर बढ़ता ही जा रहा हैं । जिससे मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों का खतरा लोगों को सता रहा है। वैसे तो 2 अक्टूबर से शहर के 1 से लेकर 13 तक नगर परिषद व पंच फाउंडेशन एक एनजीओ के बीच एग्रीमेंट के तहत पंच फाउंडेशन के कार्यरत कर्मी द्वारा सफाई की जा रही है ¨कतु वह भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। यहां बता दें कि सफाई कर्मी व कर्मचारी संघ पिछले 22 दिनों से अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। अब यहां सवाल यह है कि जिन 13 वार्डों में पंच फाउंडेशन के सफाई कर्मियों को सफाई का जिम्मा दिया गया है उन वार्डो के लोग भी उनसे संतुष्ट नहीं हैं। बताया जा रहा है कि जिन वार्डों के वार्ड पार्षद द्वारा लिखित सहमति दी थी आज उसी में से कुछ पार्षद इन लोगों के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। यहां तक कि उन लोगों के द्वारा पंच फाउंडेशन की निविदा को रद्द करने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इससे पूर्व नगरपरिषद सफाई कर्मचारी व कर्मचारी संघ पांच सूत्री मांगो के समर्थन में हड़ताल व आमरण - अनशन पर थे। इसी दौरान नगरपरिषद के सेवानिवृत प्रधान लिपिक की आकस्मिक मौत हो जाने के चलते ही आंदोलन को तत्काल स्थगित कर दिया था तथा शेष 4 मांगे नगरपरिषद ने भी मांग ली थी। यहां बता देगी फारबिसगंज नगर परिषद में कुल 25 वार्ड है। सफाई कर्मचारी व कर्मचारी संघ अपनी मुख्य मांग एवं पंच फाउंडेशन की निविदा को रद्द करने को लेकर हड़ताल पर डटे हैं।
क्या कहते हैं नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी
इस बारे में जब नगर पालिका कार्यपालक पदाधिकारी सुमन कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रविवार से शहर के सभी वार्ड में साफ सफाई शुरू कर दिया जाएगा।